Ranchi: छात्र संगठन आइसा की राष्ट्रीय नेता नेहा बोरा के ऊपर स्याही फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक अमरनाथ पांडेय को रांची सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी है. रांची सिविल कोर्ट के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) की कोर्ट में अमरनाथ पांडेय ने जमानत याचिका दायर की थी. जिसपर मंगलवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी को नेहा बोरा से दूर रहने और ऐसी घटना दुबारा नहीं करने की शर्त पर बेल दी. आरोपी अमरनाथ पांडे की ओर से अधिवक्ता कुशल कुमार,गौरव शुक्ला,क्षितिज और नेहा मेहता ने बहस की. अमरनाथ पांडेय के विरुद्ध रांची के धुर्वा थाना में कांड संख्या 197/2026 दर्ज की गई है.
ALSO READ: कोडरमा में राशन व्यवस्था पर DC सख्त, 100% खाद्यान्न वितरण और e-KYC का दिया निर्देश
