Click Here
Click Here
Click Here

‘सरके चुनर’ विवाद में नोरा फतेही का रिएक्शन, हिंदी लिरिक्स पर उठाए सवाल

NEWS DESK: नोरा फतेही का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है. इस गाने में संजय दत्त...

NEWS DESK: नोरा फतेही का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है. इस गाने में संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके लिरिक्स को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि गाने के हिंदी वर्जन के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह उनका ओरिजिनल काम नहीं है, बल्कि उन्होंने कन्नड़ वर्जन का शब्द-दर-शब्द अनुवाद किया है.

अब इस विवाद पर खुद नोरा फतेही ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी सफाई पेश की है.

नोरा फतेही ने दो सफाई, कहा…

नोरा ने कहा कि उन्होंने इस गाने को करीब तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था. उनके मुताबिक, उन्होंने यह प्रोजेक्ट इसलिए स्वीकार किया क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म थी और इसमें संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार शामिल थे. उन्होंने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें फिल्म निर्माताओं पर पूरा भरोसा था.नोरा ने आगे कहा कि उस समय उन्हें गाने के अर्थ या उसके भाव का पूरी तरह अंदाजा नहीं था. लेकिन जब उन्होंने बाद में इसका हिंदी वर्जन सुना, तब उन्हें एहसास हुआ कि इसके लिरिक्स काफी आपत्तिजनक हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *