देशभर के पूर्व शीर्ष अधिकारियों का संगम, नेतरहाट के 71वें बैच का लोहरदगा में भव्य मिलन, सांसद सुखदेव भगत के आवास पर सजी यादों की महफिल

  Lohardaga: लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत के नदिया स्थित आवासीय परिसर में “वंदे है सुंदर मम सखा नेतरहाट सदा”...

 

Lohardaga: लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत के नदिया स्थित आवासीय परिसर में “वंदे है सुंदर मम सखा नेतरहाट सदा” के 71वें बैच के सभी मित्रों का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर कार्य कर चुके कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, सेवानिवृत्त डीजीपी, आईपीएस अधिकारी, पूर्व एडीजीपी, पूर्व रॉ अधिकारी, पूर्व आयकर आयुक्त, पूर्व इंश्योरेंस हेड सहित कई अन्य शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे.

ऐतिहासिक और ख्यातिप्राप्त नेतरहाट आवासीय विद्यालय के 71वें बैच के साथियों के साथ सांसद सुखदेव भगत ने पुराने दिनों की यादों को ताजा करते हुए इस मिलन समारोह को यादगार बना दिया. अपने सहपाठियों के स्वागत के लिए उन्होंने लोहरदगा से नेतरहाट तक विभिन्न स्थानों पर पोस्टर और बैनर भी लगवाए, जो इस आयोजन के प्रति उनके भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है.

नेतरहाट ने दिए जीवन मूल्य: सांसद सुखदेव भगत

इस मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि नेतरहाट विद्यालय ने न सिर्फ उन्हें शिक्षा दी, बल्कि जीवन के मूल्यों, अनुशासन और सेवा भाव की सीख भी दी. आज इतने वर्षों बाद अपने सहपाठियों के साथ मिलना उनके लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों में रहकर सभी साथियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है.

सहपाठियों ने साझा की पुरानी यादें

सहपाठियों ने कहा कि नेतरहाट में बिताए गए दिन उनके जीवन के सबसे सुनहरे पल रहे हैं. आज भले ही सभी अलग-अलग क्षेत्रों और शहरों में रहे, लेकिन आपसी मित्रता और जुड़ाव हमेशा कायम रहा. उन्होंने सांसद सुखदेव भगत के इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के मिलन से पुरानी यादें फिर से जीवंत हो उठती हैं और आपसी संबंध और भी मजबूत होते हैं.

Also Read: लोहरदगा में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, वीरता को किया नमन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *