गिरिडीह में महापौर ने संभाली सफाई व्यवस्था की कमान, बस स्टैंड पर गंदगी देख जताई नाराजगी

GIRIDIH: शुक्रवार की सुबह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान वे स्वयं...

GIRIDIH: शुक्रवार की सुबह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान वे स्वयं सड़कों पर उतरकर विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करती नजर आईं. खासकर बस स्टैंड के समीप भारी गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई. वहां कचरे का अंबार लगा हुआ था, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी.

महापौर ने चलाया सफाई अभियान

महापौर ने स्वयं कमान संभालते हुए निगम के सफाईकर्मियों के साथ बस स्टैंड के आसपास के इलाकों में सफाई अभियान चलाया. वहीं बस स्टैंड में फैली गंदगी और कचरे का अंबार देख महापौर बिफर उठीं और मौके पर ही संबंधित ठेकेदार से फोन पर बात कर तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है.

कर्मचारियों की वेतन समस्या भी सामने आई

इधर, सफाई अभियान से पूर्व सफाईकर्मी अपने वेतन की मांग को लेकर नाराज थे. सूचना मिलने पर महापौर कर्मियों से मिलने नगर निगम पहुंचीं. कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी समेत अन्य समस्याओं को उनके सामने रखा और अपनी मांगों के जल्द समाधान की मांग की, ताकि नियमित रूप से काम जारी रखा जा सके.

ALSO READ: अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी का झांसा देकर विवाहित महिला से शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

महापौर ने दिया आश्वासन

महापौर प्रमिला मेहरा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *