Click Here
Click Here
Click Here

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! बिहार पुलिस SI भर्ती के लिए आवेदन 9 जुलाई से

Newswave Desk: बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन...

Bihar Police SI recruitment
Bihar Police SI recruitment begin on July 9

Newswave Desk: बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 9 अगस्त 2026 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार तय समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो.

  • आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 20 वर्ष होनी चाहिए.
  • सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष.
  • पिछड़ा वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष.
  • SC/ST वर्ग के लिए 42 वर्ष तय की गई है. उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी.

शारीरिक योग्यता

सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए. उनका सीना बिना फुलाए 81 सेंटीमीटर और फुलाने पर 86 सेंटीमीटर होना जरूरी है. अत्यंत पिछड़ा वर्ग, SC/ST वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर तय की गई है. उनका सीना बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर और फुलाने पर 84 सेंटीमीटर होना चाहिए. महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर और न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है.

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा.

कैसे होगा चयन?

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले प्रारंभिक (Preliminary) परीक्षा होगी. इसमें सफल उम्मीदवार मुख्य (Mains) परीक्षा में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी होगी. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा.

ALSO READ: FIFA World Cup 2026: रूबेन वर्गास बने हीरो, स्विट्जरलैंड को 70 साल बाद वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *