छतरपुर में रिहायशी इलाके तक पहुंचा हिरणों का दल, कुत्तों के हमले में एक की गई जान

  Palamu: वन्य जीवों का इंसानी बस्तियों की ओर पलायन जानलेवा साबित होने लगा है. ताजा मामला छतरपुर थाना क्षेत्र का है,...

 

Palamu:  वन्य जीवों का इंसानी बस्तियों की ओर पलायन जानलेवा साबित होने लगा है. ताजा मामला छतरपुर थाना क्षेत्र का है, जहाँ रविवार तड़के भोजन और पानी की तलाश में महुअरी के जंगलों से भटककर 12 हिरणों का एक झुंड शहर के हाई स्कूल मैदान तक आ पहुंचा. इस दौरान झुंड से बिछड़कर सोनार मोहल्ले की ओर गए एक हिरण पर कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वन विभाग ने शुरू की पोस्टमार्टम प्रक्रिया 

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. प्रभारी वनपाल लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि विभाग मृत हिरण का पोस्टमार्टम करा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की विस्तृत पुष्टि हो पाएगी. वन अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के मौसम में चारे की कमी के कारण अक्सर जानवर जंगलों से बाहर निकल आते हैं. हालांकि, विभाग का कहना है कि जंगली जानवरों की प्यास बुझाने के लिए पूर्वी वन क्षेत्र के नालों और चेक डैम में पानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

किसानों और वन्य जीवों के बीच बढ़ता संघर्ष

क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि हिरणों के अलावा नीलगाय और लंगूरों का आतंक भी बढ़ गया है. खाने की तलाश में ये जानवर लगातार गांवों का रुख कर रहे हैं, जिससे खेतों में लगी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वन्य जीवों को जंगलों तक सीमित रखने और उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

Also Read: झारखंड में मानवता की पुकार: दिव्यांग को ट्राइसाइकिल नहीं, भूख से जूझते बच्चे-मुख्यमंत्री ने दिया त्वरित मदद का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *