Koderma: कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाराडीह के समीप एक युवक ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक की पहचान चाराडीह निवासी सूरज कुमार साव (20 वर्ष), पिता प्रकाश साव के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर युवक अपने कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. इसकी सूचना मिलने पर कोडरमा पुलिस सक्रिय हुई और कोडरमा पैंथर के जवान सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया, जहां युवक फंदे से लटका हुआ था.

ALSO READ: परिमल नाथवाणी की एंट्री से बिगड़ सकता है सियासी गणित, तीसरे कोण ने बढ़ाई हलचल, सीएम से की मुलाकात
समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान
इसके बाद जवान सुजीत कुमार ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी काटकर युवक को नीचे उतारा और तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है.
