ABVP ने GLA कॉलेज की नवनियुक्त प्राचार्या का किया स्वागत, शैक्षणिक विकास पर हुई चर्चा

पलामू: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय इकाई ने महाविद्यालय की नवनियुक्त प्राचार्या से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका...

पलामू: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय इकाई ने महाविद्यालय की नवनियुक्त प्राचार्या से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया. इकाई अध्यक्ष चितेश पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया.

इस मुलाकात के दौरान महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान तथा संस्थान के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई. परिषद के प्रतिनिधियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है.

पहली महिला प्राचार्या से जगी नई उम्मीद

स्वागत समारोह के दौरान एबीवीपी के नगर मंत्री किसलय दुबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय में पहली महिला प्राचार्या के आगमन से हजारों छात्र-छात्राओं के बीच एक नई उम्मीद जगी है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा.

उन्होंने यह भी कहा कि छात्र हित और शैक्षणिक सुधार से जुड़े हर कार्य में विद्यार्थी परिषद हमेशा सकारात्मक सहयोग देने के लिए तत्पर रहेगी.

Also Read: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोले ओम बिरला : ‘पीएम भी नियम से ऊपर नहीं, लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष जरूरी’

छात्र हित में सहयोग का भरोसा

कार्यक्रम के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या को आश्वस्त किया कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान और कॉलेज के विकास से जुड़े हर प्रयास में एबीवीपी सक्रिय भूमिका निभाएगी.

इस अवसर पर नगर मंत्री किसलय दुबे के अलावा नगर कार्यालय मंत्री अभय पांडे, नगर कार्यकारिणी सदस्य मयूरेश द्विवेदी और सिमरन वैद्य सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कॉलेज के विकास के लिए मिलकर होंगे प्रयास

कार्यक्रम के अंत में विभाग संयोजक रामाशंकर पासवान ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है. उन्होंने कहा कि नए नेतृत्व के साथ मिलकर कॉलेज के शैक्षणिक और बुनियादी विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे.

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन और विद्यार्थियों के आपसी सहयोग से महाविद्यालय में शिक्षा का माहौल और बेहतर बनेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *