Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस ने भेजा जेल

Gumla: चैनपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद खान को...

Gumla: चैनपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी आंवराटोली लंगड़ामोड़ का निवासी है. जानकारी के अनुसार, 8 जून 2026 को किशोरी की मां ने चैनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जावेद खान उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. मामले में बीएनएस और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है. चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

आरोपी को भेजा गया जेल

शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है.

ALSO READ : जामताड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था शर्मसार: एंबुलेंस न मिलने पर ट्रैक्टर-खटिया से अस्पताल पहुंचे मरीज की मौत, स्वास्थ्य मंत्री के सामने ही रो पड़ा बेटा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *