– भूमि स्वामित्व से जुड़े पुख्ता दस्तावेज और लगान रसीद के साथ 20 जुलाई को उपस्थित होने का आदेश
Chatra: जिले के सिमरिया अंचल क्षेत्र में सरकारी और गैरमजरूआ भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है. कार्यालय अंचल अधिकारी, सिमरिया द्वारा एक साथ कुल 50 ग्रामीणों (पहले नोटिस में 31 और दूसरे नोटिस में 19 व्यक्ति) को आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है. यह कार्रवाई भूमि राजस्व जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है, जिसमें सरकारी भूमि का अवैध रूप से उपयोग करने की बात सामने आई है.
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार, सिमरिया अंचल के अंतर्गत थाना नंबर- 96, मौजा- सलगी स्थित खाता नंबर- 96 की भूमि राजस्व जांच की गई थी. इस जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि नोटिस संख्या 645: इसके अंतर्गतप्लॉट नंबर- 96 (रकबा 90.00 एकड़) भूमि राजस्व रिकॉर्ड में गैरमजरूआ खास किस्म जंगल के रूप में दर्ज है. इस पर सरकारी बोर्ड भी लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद 31 लोगों द्वारा इस पर अवैध रूप से खेती और अन्य कार्यों के लिए जोत-कोड़ किया जा रहा है.नोटिस संख्या 646 इसके अंतर्गत प्लॉट नंबर- 37 (रकबा 268.50 एकड़) भूमि पर भी 19 लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर जोत-कोड़ किया जा रहा है. प्रशासन ने इसे सरकारी नियमों का खुला उल्लंघन माना है.
20 जुलाई को साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने का निर्देश
अंचल अधिकारी सिमरिया द्वारा नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि संबंधित ग्रामीणों को यह भूमि किसी भी प्रकार से प्राप्त हुई है, तो वे उससे जुड़े सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करें. सभी नोटिसधारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 20 जुलाई 2026 को स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष निश्चित रूप से रखें.
बचाव में इन दस्तावेजों की मांग की गई है
– जमीनदार द्वारा दी गई हुकुमनामा (यदि लागू हो)
– 10 वर्षों की लगातार कटी हुई लगान रसीद
– रिटर्न अभिप्रमाणित प्रति.
– मूल खतियान.
– ऑफलाइन या ऑनलाइन पंजी-II (Register II) की प्रति.
– अन्य कोई भी राजस्व कागजात जो भूमि स्वामित्व को प्रमाणित करते हों.
नोटिस पाने वाले मुख्य व्यक्तियों की सूची
अरुण सिंह, होरिल यादव, सरयुग यादव, जगन्नाथ यादव, सुखारी यादव, खुशयाल यादव, बालेश्वर यादव, राहित यादव, महेन्द्र यादव, प्रयाग यादव, जदोवीर राणा, जुगेश्वर यादव, रामलाल राणा, त्रिवेणी राणा, बालेश्वर प्रजापति, रामवृक्ष प्रजापति, चन्द्रीका राणा, तुलसी राणा, दशरथ साव, लालधारी साव, कुंतन यादव, नवरंग सिंह, मोहन तुरी, सुखन तुरी, दुखन तुरी, रामकुमार सिंह, केदार राम, गेन्दो राम, पप्पु प्रजापति, दयाल प्रजापति और लोधरी प्रजापति, छेदी राणा, खुशयाल यादव, नारायण राणा, बैद्यनाथ यादव, पुकन यादव, बालेश्वर प्रजापति, गणेश राणा, बालकेश राणा, प्रयाग यादव व मनोज यादव, किशोरी राणा, जगवीर राणा, चन्देश्वर यादव, गंदौरी सिंह, कारिमन प्रजापति, रतन साव, विश्वनाथ यादव, सिद्धी सिंह, अमित सिंह और दासो राणा.
ALSO READ: E-20 पेट्रोल से कार में आई खराबी, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
