Click Here
Click Here
Click Here

एनजीटी की रोक को ठेंगा दिखा रहे बालू माफियाओं पर प्रशासन का एक्शन, 07 ट्रैक्टर जब्त

Koderma: एनजीटी की रोक के बावजूद क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन का खेल लगातार जारी है. इसी कड़ी में प्रशासन...

Koderma: एनजीटी की रोक के बावजूद क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन का खेल लगातार जारी है. इसी कड़ी में प्रशासन ने गुरुवार सुबह कार्रवाई करते हुए बालू माफियाओं पर शिकंजा कसा है. जयनगर प्रखंड के गुड़गुडी-बांसडीह के बीच स्थित बालू घाटों में अंचल अधिकारी सारांश जैन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदे 07 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया.

कार्रवाई से बालू कारोबारियों में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र के विभिन्न घाटों से रात-दिन अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा था. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जब्त ट्रैक्टरों पर होगी अग्रिम कार्रवाई

अभियान में थाना प्रभारी विकास कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे. अंचल अधिकारी सारांश जैन ने बताया कि जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों को थाना परिसर में रखा गया है तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकारी आदेशों की अवहेलना कर अवैध बालू कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

ALSO READ : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने का उपायुक्त का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *