AAP से BJP में एंट्री पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, ‘वॉशिंग मशीन’ और ‘प्लेसमेंट’ वाले तंज छाए

NEWS DESK: आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों के एक साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने से जहां सियासी टकराव तेज...

NEWS DESK: आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों के एक साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने से जहां सियासी टकराव तेज हुआ है, वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर मजाकिया प्रतिक्रियाओं और मीम्स की भरमार देखी जा रही है.

यूजर्स अपनी-अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं-कोई इसे ‘प्लेसमेंट’ बता रहा है, तो कोई मजाकिया टिप्पणियां कर रहा है. ‘वॉशिंग मशीन’ जैसे शब्द भी ट्रेंड में हैं और तरह-तरह के मीम्स तेजी से शेयर किए जा रहे हैं.

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा द्वारा शुक्रवार को यह ऐलान किए जाने के बाद कि वह और आप के छह अन्य सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अचानक हल्के-फुल्के अंदाज और हास्य का माहौल नजर आने लगा.

Also Read: नेटफ्लिक्स पर आई झारखंड की ‘नुक्कड़ नाटक’, मोनिता सिन्हा की दमदार मौजूदगी के साथ सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म

ड्रीम जॉब’ वाला मीम ट्रेंड में

एक वायरल मीम में क्लासरूम जैसा सीन दिख रहा है, जहां एक स्टूडेंट खुशी से कहता है कि उसका प्लेसमेंट हो गया. इसी को जोड़ते हुए लोग मजाक में कह रहे हैं कि सांसदों को भी राजनीति में उनकी ‘ड्रीम जॉब’ मिल गई.

वॉशिंग मशीन’ वाला मीम भी ट्रेंड में

कई यूजर्स ने एक पॉपुलर मीम शेयर किया, जिसमें दिखाया जाता है कि नेता आरोपों के साथ अंदर जाते हैं और दूसरी तरफ से एकदम ‘साफ-सुथरी’ छवि के साथ बाहर आते हैं. इस पर लोग मजाकिया अंदाज में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *