दो दशक बाद पाकुड़ को मिली महिला डीसी, मेघा भारद्वाज ने संभाली कमान, विकास को नई रफ्तार की उम्मीद

Pakur: पाकुड़ जिले को नई प्रशासनिक कमान मिल गई है. आईएएस 2016 बैच की अधिकारी मेघा भारद्वाज ने जिले की 33वीं उपायुक्त...

Pakur: पाकुड़ जिले को नई प्रशासनिक कमान मिल गई है. आईएएस 2016 बैच की अधिकारी मेघा भारद्वाज ने जिले की 33वीं उपायुक्त के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. समाहरणालय परिसर में आयोजित समारोह में वरीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

पदभार संभालते ही बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की. इस दौरान उन्होंने जिले की वर्तमान स्थिति, चल रही योजनाओं और प्रशासनिक चुनौतियों की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके.

ALSO READ: गांवों में घूम-घूमकर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 मोबाइल और बुलेट बाइक बरामद

पारदर्शिता और जवाबदेही पर फोकस, लोगों में बढ़ी उम्मीद

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होगी. उन्होंने विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्ती की चेतावनी देते हुए नियमित समीक्षा और जवाबदेही तय करने पर जोर दिया.

प्रशासनिक इतिहास में दूसरा मौका, महिला नेतृत्व से उम्मीदें

पाकुड़ के प्रशासनिक इतिहास में यह दूसरा अवसर है जब किसी महिला अधिकारी ने उपायुक्त का पद संभाला है. इससे पहले वर्ष 2006 में पूजा सिंघल ने यह जिम्मेदारी निभाई थी. करीब दो दशक बाद एक बार फिर महिला अधिकारी के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *