चतरा में एयर एंबुलेंस हादसा: 7 लोगों की दर्दनाक मौत, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने जताया गहरा

लोहरदगा: झारखंड से एक बड़ी और अत्यंत चिंताजनक खबर सामने आई है. रांची से दिल्ली जा रहा एक एयर एंबुलेंस सोमवार शाम...

लोहरदगा: झारखंड से एक बड़ी और अत्यंत चिंताजनक खबर सामने आई है. रांची से दिल्ली जा रहा एक एयर एंबुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल सात लोग सवार थे और हादसे में सभी सातों की मौत हो गई.

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय प्रशासन और राहत दल तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

उच्च स्तरीय टीम को जांच की जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि एयर एंबुलेंस एक मरीज को लेकर रांची से दिल्ली जा रहा था, तभी अचानक चतरा जिले के एक इलाके में तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

हादसा इतना भयावह था कि किसी को बचाया नहीं जा सका. जिला प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं और उच्च स्तरीय टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

धीरज प्रसाद साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया

इस दुखद घटना पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक घटना है. मैं इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हूं.  ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें.

उन्होंने राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों से घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. इस हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *