महिला किसानों व एसएचजी दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Bokaro : जिला प्रशासन, बोकारो द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत 9 जून मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय परिसर में आम्रलिका...

Bokaro : जिला प्रशासन, बोकारो द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत 9 जून मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय परिसर में आम्रलिका आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक आयोजित होगा. स्वाद तीन, पहचान एक थीम पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में आम्रपाली, मल्लिका एवं लंगड़ा किस्म के आम प्रमुख आकर्षण होंगे. कार्यक्रम के माध्यम से आम उत्पादन को प्रोत्साहित करने, किसानों/एसएचजी दीदीओं को अपने उत्पादों के मार्केटिंग (विपणन) का अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

एसएचजी दीदियों को मिलेगा विपणन का मंच

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह (SHG) की दीदियों की विशेष सहभागिता रहेगी. उनके द्वारा आम एवं आम आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की व्यवस्था की जाएगी. इससे उन्हें अपने उत्पादों के विपणन का अवसर मिलेगा तथा उनकी आय में वृद्धि होगी. जिला प्रशासन का उद्देश्य एसएचजी दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाना है.

किसानों एवं आमजनों की रहेगी व्यापक भागीदारी

महोत्सव में आम उत्पादकों, लाभुक किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी. विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से बागवानी – आम उत्पादन प्रसंस्करण एवं विपणन से संबंधित उपयोगी जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी. उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं आमजनों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की.

Also Read : जामताड़ा: आमने-सामने बाइक टक्कर में फल व्यवसायी की मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *