एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता रेशमा कुमारी को डीसी व एसपी ने किया सम्मानित

Bermo: नई दिल्ली में आयोजित 17वीं एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली बोकारो की बेटी रेशमा कुमारी...

Championship
सम्मानित करते डीसी एसपी

Bermo: नई दिल्ली में आयोजित 17वीं एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली बोकारो की बेटी रेशमा कुमारी को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है. बुधवार को गोमिया में आयोजित ‘जनता दरबार’ के दौरान बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से रेशमा कुमारी को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

रजत पदक जीतकर रेशमा ने किया पूरे राज्य का नाम रोशन

बता दें, कि बोकारो थर्मल स्थित ​भाटिया एथलेटिक्स अकादमी की खिलाड़ी रेशमा कुमारी ने बीते 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जिले के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम रोशन किया है. रेशमा मूल रूप से गोमिया प्रखंड के होशिर अंतर्गत रथ ताड़ गांव की रहने वाली हैं. उनकी इस उपलब्धि पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना गौरव की बात है.

​सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने रेशमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई, कि वह आने वाले समय में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र को गौरवान्वित करेंगी. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने भी रेशमा की इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: डीसी से लेकर एसपी और डीडीसी पहुंचे गोमिया के सियारी गांव, आमजनों की सुनी समस्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *