Click Here
Click Here

सरायकेला : प्रखंड स्तरीय रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं ने दिखाया उत्साह

Saraikela: खरसावां प्रखंड में प्रखंड स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना...

Saraikela: खरसावां प्रखंड में प्रखंड स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था. शिविर में कुल 80 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. जांच के क्रम में 31 व्यक्तियों को चिकित्सकीय कारणों से रक्तदान के लिए अयोग्य पाया गया. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य सहित विभिन्न प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई. साथ ही महिला रक्तदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर सराहनीय योगदान दिया.

यह भी पढ़ें : रिम्स प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में एमएचए छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन रद्द, छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में भी है नामजद अभियुक्त

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

कई संगठनों की रही अहम भूमिका

शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. जिला प्रशासन द्वारा आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण एवं आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे. आमलोगों से अपील की गयी कि नियमित रूप से रक्तदान करें जिससे किसी की जान बच सके.

यह भी पढ़ें : बंगाल का एग्जिट पोल : ज्यादातर सर्वे में भाजपा को बहुमत, टीएमसी को दो सर्वे ने जिताया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *