Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

होम गार्ड जवानो के लिए बैंक खोलेगा जीरो बैलेंस सैलरी खाता, मिलेगा 30 लाख तक का मुफ्त बीमा लाभ

Palamu: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी पलामू के गृह रक्षकों (होम गार्ड के जवानों) के वित्तीय लाभ और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के...

Palamu: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी पलामू के गृह रक्षकों (होम गार्ड के जवानों) के वित्तीय लाभ और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. जिला समादेष्टा कार्यालय द्वारा जारी सूचना के मुताबिक प्राइवेट बैंक के सहयोग से जल्द ही एक विशेष कार्यशाला और कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप के माध्यम से सभी गृह रक्षकों के लिए विशेष PSP सैलरी खाता खोला जाएगा. 

जीरो बैलेंस पर संचालित होगा खाता, नहीं कटेगा कोई चार्ज

यह खाता पूरी तरह से जीरो बैलेंस पर संचालित होगा.यह बीमा लाभ होम गार्ड के जवानो गृह को ऑन-ड्यूटी और ऑफ-ड्यूटी दोनों ही स्थितियों में मिलेगा.विभाग में ऑफ-ड्यूटी के दौरान किसी राशि का प्रावधान नहीं होता है इसलिए यह बीमा उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई बाध्यता नहीं होगी और न ही कोई चार्ज काटा जाएगा. 

Read Also: जोड़ापोखर पंचायत कार्यालय के समीप आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ 

दुर्घटना की स्थिति में बच्चों की पढ़ाई के लिए 8 लाख तक की सहायता

इसके अलावा एटीएम कार्ड, चेक-बुक और लोन जैसी सुविधाओं पर विशेष छूट दी जाएगी.  व्यक्तिगत दुर्घटना दावे की स्थिति में बच्चों की पढ़ाई के लिए 8 लाख रुपए तक का शिक्षा लाभ दिया जाएगा. इसके अलावा किसी आतंकी हमले में मृत्यु अथवा स्थायी विकलांगता होने की स्थिति में 10 लाख रुपए तक का अतिरिक्त बीमा लाभ दिया जाएगा. यह कैम्प जल्द ही लगाया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *