बीएड-एमएड एवं बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न

Bokaro: रविवार को आयोजित बीएड-एमएड एवं बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई....

BED Exam
सांकेतिक तस्वीर

Bokaro: रविवार को आयोजित बीएड-एमएड एवं बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा तथा सभी केंद्रों पर निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया.

उपायुक्त ने की संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी

परीक्षा को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा स्वयं संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे. वहीं, वरीय नोडल पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी सफीक आलम, नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा लगातार परीक्षा संचालन एवं व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते रहे.

परीक्षा-2026 के लिए बनाए गए थे कुल पांच केंद्र

जिले में बीएड, एमएड एवं बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. परीक्षा में कुल 2,322 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 1,864 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 0458 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पहचान सत्यापन, प्रवेश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई थी. साथ ही झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया गया.

यह भी पढ़ें: बेरमो: पेंक नारायणपुर गोलीकांड में साढ़े चार माह बाद भी पुलिस खाली हाथ, कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *