बेरमो: सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता शिविर, छात्राओं को दी गयी अहम जानकारी

Bermo : बोकारो थर्मल डीवीसी सीएसआर और स्थानीय डीवीसी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बेरमो प्रखंड के आदिवासी बहुल पंचायत...

Bermo : बोकारो थर्मल डीवीसी सीएसआर और स्थानीय डीवीसी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बेरमो प्रखंड के आदिवासी बहुल पंचायत अरमो स्थित उच्च विद्यालय में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन डीवीसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रकाश नायक ने किया. शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों, बचाव और समय पर जांच के महत्व के प्रति जागरूक करना था. मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश नायक ने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय है, लेकिन यदि सही समय पर इसकी पहचान और डॉक्टरी सलाह ली जाए, तो इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है. उन्होंने स्वच्छता और टीकाकरण की महत्ता पर जोर देते हुए उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की.

यह भी पढ़ें: चुनाव तक छिपाई सच्चाई, अब जनता को त्याग का ज्ञान दे रही मोदी सरकार: झामुमो

सर्वाइकल कैंसर से नहीं डरें, इलाज की सुविधा उपलब्ध

कार्यक्रम के दौरान सीएसआर टीम और स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को बीमारी से जुड़े भ्रामक तथ्यों के प्रति भी सचेत किया. मौके पर सीएसआर के भैरव महतो, हेल्थ इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार, मोहम्मद कलीम अंसारी और जीवधन महतो सहित विद्यालय के शिक्षक, कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहे. डीवीसी प्रबंधन द्वारा आयोजित इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की.

यह भी पढ़ें: भाषा विवाद: कांग्रेस के लिए दोधारी तलवार, वेट एंड वॉच की पॉलिसी में झामुमो

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *