Click Here
Click Here
Click Here

खूंटी: तोरपा में संस्कृति और खेती को जोड़ने निकले विधायक सुदीप गुड़िया, धूमकुड़िया भवन का किया शिलान्यास

Khunti: तोरपा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सोमवार को सिर्फ शिलान्यास नहीं हुआ, बल्कि परंपरा और विकास को एक साथ जोड़ने की...

Khunti: तोरपा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सोमवार को सिर्फ शिलान्यास नहीं हुआ, बल्कि परंपरा और विकास को एक साथ जोड़ने की पहल दिखाई दी. विधायक सुदीप गुड़िया ने सोट्या, कोण्हपा और चान्हो गांव के लिए बनने वाले धूमकुड़िया भवन का सामूहिक शिलान्यास किया. इसके बाद लिमड़ा गांव में चेकडैम निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी गई. इस मौके पर विधायक ने कहा कि धूमकुड़िया भवन गांव का “सिर्फ एक कमरा” नहीं होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पहचान, परंपरा और सामाजिक एकता का केंद्र बनेगा. यहां गांव की बैठकें होंगी, संस्कृति बचेगी, युवाओं को दिशा मिलेगी और सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे. उन्होंने ग्रामीणों से साफ कहा कि भवन बनने के बाद उसकी जिम्मेदारी भी गांव की होगी.

यह भी पढ़ें: भाषा विवाद: कांग्रेस के लिए दोधारी तलवार, वेट एंड वॉच की पॉलिसी में झामुमो

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं: विधायक

उन्होंने निर्माण एजेंसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास योजनाओं में घटिया सामग्री या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. संबंधित जेई को नियमित निगरानी का निर्देश देते हुए विधायक ने कहा कि सरकारी योजना तभी सफल मानी जाएगी जब उसका लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक ईमानदारी से पहुंचे. विधायक ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि पानी बचेगा तो खेती बचेगी, खेती बचेगी तो गांव बचेगा. इसी सोच के साथ नालों में चेकडेम निर्माण कराया जा रहा है ताकि किसानों को सालभर सिंचाई का लाभ मिल सके.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: तिहरे हत्याकांड की रूह कंपा देने वाली इनसाइड स्टोरी

मडुवा से महिला बन रही आत्मनिर्भर

उन्होंने मडुवा को लेकर बदलती सोच का भी जिक्र किया. कहा कि जिस मडुवा को कभी गरीबों का अनाज समझा जाता था, आज वही महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम बन चुका है. जेएसएलपीएस की दीदियां मडुवा से बिस्कुट, हलवा, चिप्स, निमकी और रोटी जैसे उत्पाद बनाकर आर्थिक मजबूती हासिल कर रही हैं. कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृत हेमरोम, राहुल केशरी, जोलेन बारला, अमित बडिंग, विनोद उरांव, सुखराम उरांव समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, पाहन, महिला मंडल की सदस्या और ग्रामीण मौजूद रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *