भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का शुभारंभ 11 मई को, छः ज्योतिलिंग और शिरडी का दर्शन कराएगी रेलवे

Giridih: भारत दर्शन को लेकर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लि. (आईआरसीटीसी) के तत्वावधान में आगामी 11 मई को झारसुगुडा स्टेशन...

Giridih: भारत दर्शन को लेकर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लि. (आईआरसीटीसी) के तत्वावधान में आगामी 11 मई को झारसुगुडा स्टेशन से भारत गौरव यात्रा ट्रेन रवाना होगी. यह ट्रेन यात्रियों को भारत वर्ष के प्रमुख सभी ज्योतिर्लिंगों सहित अन्य दार्शनिक स्थलों के दर्शन पर ले जाएगी.

प्रमुख ज्योतिर्लिंग और धार्मिक स्थलों का होगा दर्शन

जिसमें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग सोमनाथ, श्री द्वारकाधीश मंदिर एवं श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वारका, त्रयंवकेश्वर ज्योतिर्लिंग नासिक, श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग औरंगाबाद एवं श्री साईं दर्शन शिरडी शामिल है.

प्रेसवार्ता में दी गई जानकारी

यह जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी पर्यटन विभाग रेलवे के ज़ोनल इंचार्ज मोईनक दत्ता और झारखण्ड पर्यटन विभाग के स्टेट हेड अरविन्द चौधरी ने संयुक्त रूप से एक प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना है.

सांस्कृतिक एकता और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इसके माध्यम से सांस्कृतिक एकता को प्रोत्साहित करना तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों के बीच भावनात्मकता जुडाव को मजबूत करना है.

Also Read: आगजनी पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी- किशोर पांडेय

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन झांसगुडा रेलवे स्टेशन से सुबह चलेगी जो राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, और गया होते हुए राजगीर पहुंचेगी. राजगीर से यह ट्रेन रात्रि में चलेगी जो बिहार शरीफ, पटना, बक्सर और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए आगे बढ़ेगी उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में 578 यात्रियों के लिए सीट उपलब्ध होगी. जिसमें स्लीपर के साथ थर्ड एसी के तीन और सेकंड एसी के दो कोच होंगे. साथ ही हर कोच में एक अटेंडेंट गाइड सुरक्षा गाइड मेडिकल स्टाफ सभी साथ में रहेंगे.

किराया और यात्रा अवधि तय

उन्होंने बताया कि स्लीपर क्लास के लिए 23315 रुपये, थर्ड एसी कोच के लिए 41570 रुपये, सेकंड क्लास ऐसी के लिए 50410 रुपये शुल्क निर्धारित है. यह यात्रा 11 नाइट और 12 दिन की होगा.

आईआरसीटीसी द्वारा पूरी व्यवस्था

इस दौरान यात्रियों के ट्रेन से लेकर होटल मे ठहरने एवं मंदिर तक लाने ले जाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी के द्वारा किया जाएगा.

Also Read:झारखंड में घोटालों की बाढ़ ! बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *