Palamu: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने चैनपुर क्षेत्र में हुई आगजनी की घटना के बाद प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने पीड़ितों का हौसला बढ़ाते हुए भरोसा दिलाया कि हर संभव सहायता दिलाई जाएगी तथा प्रशासन से समन्वय कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
घटनास्थल का निरीक्षण, लोगों से की बातचीत
श्री पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगजनी के कारणों की जानकारी ली और स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा इस दौरान उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की. विदित हो कि यह आगजनी की घटना दिलीप पाठक की पुत्री उषा पाठक के मकान में हुई, जिसमें काफी अधिक नुकसान हुआ है.
जांच और मुआवजे की मांग
इस संबंध में श्री पांडेय ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए.
