झारखंड में घोटालों की बाढ़ ! बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

NEWS DESK: झारखंड में लगातार सामने आ रहे घोटालों को लेकर सियासत तेज हो गई है. भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत...

NEWS DESK: झारखंड में लगातार सामने आ रहे घोटालों को लेकर सियासत तेज हो गई है. भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में “जहां हाथ डालिए, वहीं नया घोटाला उजागर हो रहा है” और जनता त्राहिमाम कर रही है.

मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में पत्थर, कोयला, बालू और लौह अयस्क की खुली लूट तो दिख ही रही है, लेकिन परोक्ष रूप से भी बड़े स्तर पर सरकारी धन की बंदरबांट जारी है. उन्होंने इसे राज्य को “अंदर से खोखला करने की साजिश” बताया.

रांची में करोड़ों की अवैध निकासी का खुलासा

राजधानी रांची में पशुपालन विभाग के दो कर्मचारियों द्वारा करीब ₹2.94 करोड़ की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. मरांडी के मुताबिक, इसी तरह बोकारो, हजारीबाग समेत कई जिलों में भी कोषागार से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो पिछले कई वर्षों से जारी हैं.

बिना बड़े अधिकारियों की मिलीभगत संभव नहीं

मरांडी ने साफ कहा कि इतने बड़े स्तर पर हो रही वित्तीय गड़बड़ी बिना उच्च अधिकारियों की संलिप्तता के संभव नहीं है.उन्होंने इस पूरे मामले को संगठित भ्रष्टाचार करार दिया.

सरकार से की ये बड़ी मांग

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है, कि सभी विभागों का व्यापक ऑडिट कराया जाए, कोषागार से हुई निकासी की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सरकारी धन की वसूली सुनिश्चित की जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *