अड़की में झामुमो की बड़ी बैठक: विधायक विकास कुमार मुंडा की अध्यक्षता में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

Arki: प्रखंड क्षेत्र में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महत्वपूर्ण बूथ लेवल एजेंट-2 बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक तमाड़...

Arki
झामुमो की बड़ी बैठक

Arki: प्रखंड क्षेत्र में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महत्वपूर्ण बूथ लेवल एजेंट-2 बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक तमाड़ के विधायक विकास कुमार मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सहयोगी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. बैठक के दौरान विधायक विकास कुमार मुंडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कि “बूथ ही चुनाव की असली ताकत है और अगर हर बूथ मजबूत होगा तो जीत सुनिश्चित होगी.” उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने, आम लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया.

आगामी चुनावों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनर में पार्टी के शीर्ष नेताओं की तस्वीरों के साथ संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति की झलक साफ नजर आई. बैठक में बूथ स्तर पर एजेंटों की भूमिका, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. पार्टी नेताओं ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा, कि झामुमो लगातार अड़की प्रखंड में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि आने वाले समय में संगठन और सशक्त होकर उभरेगा.

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी के मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया. अड़की की यह बैठक साफ संकेत देती है कि झामुमो अब पूरी ताकत के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय हो चुका है और चुनावी तैयारियों में जुट गया है.

यह भी पढ़ें: मछली दुकान के सामने वाहन खड़ा करने के विवाद में हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *