भाजपा को अपने नेताओं पर नहीं भरोसा, इसलिए नाथवानी के सहारे लड़ रही चुनाव : कांग्रेस

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन दिए...

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन दिए जाने पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव को लोकतंत्र का नहीं, बल्कि धनबल का खेल बना दिया है. उन्होंने कहा कि जिस भाजपा के पास बड़ा संगठन और हजारों कार्यकर्ता होने का दावा है, वही पार्टी अपना उम्मीदवार उतारने का साहस नहीं जुटा सकी. भाजपा का यह फैसला बताता है कि उसे अब अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा.

राकेश सिन्हा ने लगाया भाजपा पर आरोप 

राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा सिद्धांतों और विचारधारा की राजनीति की बात करती है, लेकिन राज्यसभा चुनाव में उसका असली चेहरा सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी जनसंघर्ष से निकले नेताओं को आगे बढ़ाने के बजाय प्रभावशाली और संसाधन संपन्न लोगों को प्राथमिकता दे रही है. 

 Read Also: गिरिडीह में ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा, जीटी रोड पर 9 भारी वाहन जब्त 

क्या भाजपा के पास नहीं था नेता: राकेश सिन्हा 

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि आखिर भाजपा के पास ऐसा कौन-सा नेता नहीं था, जो राज्यसभा में पार्टी और झारखंड का प्रतिनिधित्व कर सकता. पार्टी ने इसे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान पर भी चोट बताया.  कांग्रेस का कहना है कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का विश्वास, विचारधारा और कार्यकर्ता होते हैं, न कि धनबल और प्रभाव का प्रदर्शन.  पार्टी ने दावा किया कि झारखंड की जनता इस राजनीति को समझ रही है और लोकतांत्रिक मूल्यों तथा पारदर्शिता की राजनीति का समर्थन करेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *