Ranchi: झारखंड कैडर की वरिष्ठ एवं तेज-तर्रार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी का केंद्रीय पर जाने की योजना को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने 1997 बैच की आईपीएस आधिकारी सुमन गुप्ता को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए पूर्व में जारी किया गया एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है.
DGP की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने यह कड़ा कदम राज्य के डीजीपी द्वारा भेजी गई एक रिपोर्ट के आधार पर उठाया है.
मई महीने में मिली थी प्रतिनियुक्ति की मंजूरी
गौरतलब है कि बीते मई महीने के अंतिम सप्ताह में राज्य सरकार ने 1997 बैच की आईपीएस अधिकारी सुमन गुप्ता को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए औपचारिक रूप से एनओसी प्रदान किया था. इसके बाद से ही उनके केंद्र में सेवा देने की प्रक्रिया जारी थी, जिस पर अब सरकार के इस नए आदेश के बाद रोक लग गई है.
Also Read: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा मामला: हाईकोर्ट के आदेश के बाद दो महिला आरोपियों ने ACB कोर्ट में किया सरेंडर
कई महत्वपूर्ण पदों पर निभा चुकी हैं जिम्मेदारी
सुमन गुप्ता ने अपने लंबे करियर के दौरान राज्य में कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं. जिनमें रांची सिटी एसपी, धनबाद एसपी, हजारीबाग रेंज डीआईजी, आईजी प्रोविजन शामिल है.
