Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विधायक पूर्णिमा दास का जाना हालचाल

Ranchi: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाजरत जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से...

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विधायक पूर्णिमा दास का जाना हालचाल
आदित्य साहू ने विधायक पूर्णिमा दास का जाना हालचाल

Ranchi: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाजरत जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. विधायक की तबीयत सोमवार रात अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया.

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विधायक पूर्णिमा साहू की स्थिति पहले से बेहतर है और सीसीयू में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात करने वालों में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह और सुबोध सिंह गुड्डू भी शामिल थे.

ALSO READ: जैविक खेती अपनाएं, समृद्ध किसान और सशक्त भारत बनाएं: शालिनी बैसखियार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *