Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

डॉ. गुलफाम मुजीबी के निधन से कांग्रेस को बड़ी क्षति, केशव महतो कमलेश ने जताया शोक

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गुलफाम मुजीबी...

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गुलफाम मुजीबी के असामयिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने गहरा शोक जताया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसे कांग्रेस परिवार और झारखंड की सामाजिक-राजनीतिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के प्रति रहे समर्पित 

केशव महतो कमलेश ने कहा कि डॉ. मुजीबी जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा के प्रति समर्पित रहे. उन्होंने संगठन को मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज समेत सभी वर्गों की आवाज उठाने और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई.

Read Also:

सादगी, ईमानदारी और संघर्ष की मिसाल थे डॉ. मुजीबी 

उन्होंने कहा कि डॉ. मुजीबी का जीवन संघर्ष, सादगी, ईमानदारी और सेवा की मिसाल था. वे बेहद सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के थे. संगठन के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को सम्मान देना और उनकी बात गंभीरता से सुनना उनकी खास पहचान थी. इसी वजह से वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों में सम्मानित थे. उन्होंने आगे कहा कि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी डॉ. मुजीबी ने वंचित और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया. उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *