Ranchi: राजधानी के रांची रेलवे स्टेशन में रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

पुलिस मामले की जांच कर रही है
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर एक युवती का शव देखा. इसके बाद तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और स्थानीय पुलिस को दी गई. शव को देखकर प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि युवती किसी ट्रेन की चपेट में आ गई होगी, जिससे उसकी मौत हुई. हालांकि, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. तलाशी के दौरान पुलिस को शव के पास से ऐसा कोई सामान या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके. आसपास के लोगों और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतका की पहचान की जा सके.
AlsoRead:सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने को लेकर DC ने की समीक्षा बैठक
