Bokaro: शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने और डराने-धमकाने के आरोपी जय प्रकाश मांझी को बोकारो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी व्यक्ति मूलरूप से जरीडीह थाना क्षेत्र स्थित केंदुआडीह के बांस केनारी का स्थाई निवासी है.
पीडिता ने बोकारो थाना में दिया आवेदन
अनिता कमारी, (पिता स्व. सुखदेव मुर्मू), पता- ग्राम जैना बस्ती, मिश्रा टोला थाना जरीडीह, वर्तमान पता एटवाल कॉलनी, थाना सेक्टर-4 जिला बोकारो थाना पहुंचकर शादी का प्रलभोन एवं जान से मारने का भय दिखाकर रंगदारी पूर्वक यौन शौषन करने के संबंध में एक टंकित आवेदन दिया. उक्त घटना के आलोक में सेक्टर-4 थाना कांड संख्या-51/2026,14 जुलाई को धारा-67 बी.एन.एस. के तहत जय प्रकाश मांझी, पिता (स्व. मेहीलाल मांझी), सा. केन्दुआडीह (बांस केनारी) थाना जरीडीह, वर्तमान पता सेक्टर-3/ए क्वार्टर नं.-671 थाना बी.एस. सिटी जिला बोकारो के विरूद्ध दर्ज किया गया था.
कांड के अनुसंधान के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त जय प्रकाश मांझी, पिता स्व. मेहीलाल मांझी, सा. केन्दुआडीह (बांस केनारी) थाना जरीडीह, वर्तमान पता- सेक्टर-3/ए क्वार्टर नं.-671 थाना बी.एस. सिटी जिला बोकारो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी /कर्मी
इस गिरफ्तारी में पु.अ.नि. कुमार विक्रम सिंह, स.अ.नि. मनोज कुमार ठाकुर, आरक्षी – 550 अनिल कुमार सिंह तथा आरक्षी – 1636 हरिश्चन्द्र राम शामिल थें.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा: 19 जुलाई को 16 केंद्रों पर होगी JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा, प्रशासन मुस्तैद
