ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम घोषित, झारखंड के 8 खिलाड़ियों को मिला मौका

Ranchi : रांची में हॉकी प्रेमियों के लिए गर्व की खबर सामने आई है. हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली...

Ranchi : रांची में हॉकी प्रेमियों के लिए गर्व की खबर सामने आई है. हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली अंडर-18 पुरुष एवं महिला हॉकी सीरीज के लिए भारतीय टीमों की घोषणा कर दी है. यह हाई-इंटेंसिटी सीरीज 15 से 20 मई 2026 तक भोपाल में आयोजित होगी. भारतीय अंडर-18 महिला टीम में झारखंड की छह खिलाड़ियों संदीपा कुमारी, पुष्पा मांझी, खिली कुमारी, नीलम टोपनो, सुगन सांगा और श्रुति कुमारी को जगह मिली है.

Also Read : बिजली बिल और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए 11 मई से लगेगा महा-शिविर, देखें अपने इलाके का शेड्यूल

पुरुष टीम में भी झारखंड के दो खिलाड़ियों को मौका

भारतीय अंडर-18 पुरुष टीम में झारखंड के दो खिलाड़ियों आशीष सैंडी पूर्ति और जयसन कांडूलना का चयन हुआ है. राज्य के आठ खिलाड़ियों के चयन से झारखंड हॉकी जगत में खुशी की लहर है. महिला टीम की कप्तानी स्वीटी कुजूर को सौंपी गई है, जबकि पुरुष टीम के कप्तान केतन कुशवाहा बनाए गए हैं.

Also Read : सिमडेगा: महंगाई और गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ झामुमो का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

एशिया कप की तैयारी के लिहाज से अहम होगी सीरीज

महिला टीम को पूर्व भारतीय कप्तान Rani Rampal प्रशिक्षण दे रही हैं, जबकि पुरुष टीम का मार्गदर्शन पूर्व भारतीय खिलाड़ी Sardar Singh और राजनिश मिश्रा कर रहे हैं. गौरतलब है कि जापान के काकामिगाहारा में 29 मई से 6 जून तक आयोजित होने वाले अंडर-18 एशिया कप से पहले यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *