Khunti: मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. एसपी के निर्देश और सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त किए गए डोडा (अफीम का डोडा) का विधिसम्मत विनिष्टीकरण (नष्ट) किया है.
14.7 क्विंटल डोडा किया गया नष्ट
नष्ट किए गए डोडा का कुल वजन लगभग 14.7 क्विंटल है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है.

कानूनी प्रक्रिया का किया गया पालन
पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई भारत सरकार की वर्ष 2015 की अधिसूचना, पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक (झारखंड) के कार्यालय आदेश और केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित 9वीं अपेक्स एनसीओआरडी (NCORD) बैठक में लिए गए निर्णयों के तहत की गई है. एडीजी सीआईडी के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इस खेप को नष्ट किया.


