बोकारो SP का सख्त रुख, लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का अल्टीमेटम

Bokaro: बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने शुक्रवार को बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया. इस अचानक दौरे...

Bokaro: बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने शुक्रवार को बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया. इस अचानक दौरे से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

थानों का किया दौरा

निरीक्षण के दौरान एसपी ने बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, नावाडीह, पेंक नारायणपुर और कथारा ओपी का दौरा किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और कार्यालयी अभिलेखों की बारीकी से जांच की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

लंबित मामलों पर सख्ती

एसपी ने स्पष्ट किया कि लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार और कुर्की के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी थाना प्रभारियों को समय सीमा के भीतर इन मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया गया.

Also Read: NEET-2026 को लेकर DC-SP का संयुक्त निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के सख्त निर्देश

जनसेवा पर जोर

उन्होंने पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन जैसे कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए.

थाना दिवस की पहल

जनता और पुलिस के बीच दूरी कम करने के लिए एसपी ने हर थाने में सप्ताह में एक दिन ‘थाना दिवस’ आयोजित करने का निर्देश दिया. इस दिन लोग सीधे अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रख सकेंगे.

व्यवहार और पारदर्शिता पर निर्देश

एसपी ने फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया. इस अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और तेजी लाना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *