Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने संयुक्त रूप से नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के लिए बनाए गए एकमात्र केंद्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोगना, सेन्हा का निरीक्षण किया. परीक्षा 03 मई 2026 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के माध्यम से आयोजित होगी. परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है और इसमें 245 अभ्यर्थी शामिल होंगे.
कदाचारमुक्त परीक्षा पर जोर
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सख्त जांच और सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
Also Read: मजदूरों को मिला सम्मान, सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल, डिजिटल घड़ी, पेनड्राइव, ईयरफोन, कैलकुलेटर सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. परीक्षा की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सुरक्षा व्यवस्था पर सख्ती
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस बल को सतर्क रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए और भीड़ नियंत्रण के साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारू रखी जाए.
अन्य अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीपीओ किस्को वेदांत शंकर, एसडीएम अमित कुमार, बीडीओ संग्राम मुर्मू, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार और केंद्राधीक्षक एसी झा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे
