Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 53,224 किसानों को लाभ देने का लक्ष्य

Bokaro: सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय परिसर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2026) को लेकर जागरूकता वैन को...

फसल बीमा योजना की जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते DC अजय नाथ झा
फसल बीमा योजना की जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते DC अजय नाथ झा

Bokaro: सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय परिसर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2026) को लेकर जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता वैन के माध्यम से जिले के किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ एवं प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जाएगी.

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में 53,224 किसानों को फसल बीमा योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसान योजना से जुड़कर अपनी फसलों का बीमा कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य कारणों से फसल क्षति होने की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके.

31 अगस्त तक कराएं फसल का बीमा

उन्होंने बताया कि किसान 31 अगस्त तक फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. किसान अपने नजदीकी पैक्स अथवा प्रज्ञा केंद्र (CSC सेंटर) में मात्र एक रुपये टोकन राशि देकर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं. यह सुविधा ऋणी एवं गैर-ऋणी दोनों किसानों के लिए उपलब्ध है.

जागरूकता वैन से किसानों को दी जाएगी जानकारी

उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता वैन के माध्यम से किसानों को योजना की पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ना एवं फसल बीमा के प्रति जागरूक करना है.

ALSO READ: सरायकेला: विधानसभा घेराव की सफलता पर AIDYO ने आंदोलन को सराहा, सरकार से 6 सूत्री मांगें पूरी करने की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *