Bokaro: जरीडीह थाना पुलिस ने 20 अगस्त को जैनामोड़ मिश्रा साइड स्थित एक घर में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में चंद्रपुरा के संडे मार्केट निवासी 18 वर्षीय चिकु कुमार उर्फ दिलशाद मंसूरी, पश्चिमी पल्ली निवासी 18 वर्षीय दीपक कुमार और चंद्रपुरा का एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है.

घर का ताला तोड़कर हुई थी चोरी
20 अगस्त को सुरज कुमार मिश्रा, निवासी क्वार्टर नंबर 1388, सेक्टर-09/सी बी रोड, हरला, बोकारो ने जरीडीह थाना में आवेदन देकर बताया था कि जैनामोड़ मिश्रा साइड स्थित उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सामान चोरी कर लिया. आवेदन के आधार पर जरीडीह थाना कांड संख्या 140/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई.
तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जरीडीह अंचल के पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.
निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल और कांसा के बर्तन बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी और चोरी के बाकी सामान की बरामदगी के लिए अनुसंधान जारी है.
छापामारी दल में ये अधिकारी शामिल
छापामारी दल में जरीडीह अंचल के पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी पु०अ०नि० बिपिन चन्द्र महतो, पु०अ०नि० संजीव कुमार, दशरथ कुमार दास, मथियस जॉन मुर्मू, पु०अ०नि० सुंदर उरांव, हवलदार अनस्ता बॉ, जरीडीह थाना रिजर्व गार्ड के जवान तथा बोकारो पुलिस की तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल रहे.
ALSO READ: पाकुड़: छात्रों की पिटाई को लेकर भाजपा का सरकार पर हमला, दिनेश मरांडी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

