पाकुड़: छात्रों की पिटाई को लेकर भाजपा का सरकार पर हमला, दिनेश मरांडी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Pakur: छात्रों की पिटाई के मामले को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य...

छात्रों की पिटाई को लेकर भाजपा का सरकार पर हमला

Pakur: छात्रों की पिटाई के मामले को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की.

शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे छात्र : दिनेश मरांडी

दिनेश विलियम मरांडी ने कहा कि बीते दिन झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों के साथ मारपीट की गई. उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने जा रहे थे. ऐसे में छात्रों के साथ मारपीट नहीं की जानी चाहिए थी.

2029 के चुनाव में छात्र देंगे जवाब

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को छात्रों के आंदोलन का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि आगामी 2029 के विधानसभा चुनाव में छात्र हेमंत सोरेन सरकार को इसका जवाब देंगे.

ALSO READ: अब आपके इलाके में आएगा नगर निगम, 7 जगहों पर ऑफिस खोलने की तैयारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *