Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: नगर निगम में वार्डवार पेयजल, स्ट्रीट लाइट व सफाई की होगी समीक्षा

Bokaro: चास नगर निगम क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए DC अजय नाथ झा ने मेयर, उप मेयर और...

बोकारो
नगर निगम

Bokaro: चास नगर निगम क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए DC अजय नाथ झा ने मेयर, उप मेयर और सभी वार्ड पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में वार्डवार समस्याओं पर चर्चा कर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए.

पेयजल व सफाई पर विशेष जोर

DC ने पेयजल संकट वाले वार्डों की सूची तैयार कर जल्द समाधान करने तथा साफ-सफाई व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया.

तीन दिनों में ठीक होंगी खराब स्ट्रीट लाइट

सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की अधिकतम तीन दिनों के भीतर मरम्मत करने, लाइट इंस्पेक्टर का लॉगबुक संधारित करने और शाम में प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए.

हर वार्ड में बनेगी मोहल्ला लाइब्रेरी

बच्चों और युवाओं के लिए अध्ययन का बेहतर माहौल उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक वार्ड में मोहल्ला लाइब्रेरी के लिए DC स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया.

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में स्वतंत्रता दिवस को लेकर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया. बैठक में मेयर भोलू पासवान, उप मेयर पूजा कुमारी एवं वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं DC के समक्ष रखीं.

AlSO READ: बोकारो: बेरमो में महिला की संदिग्ध मौत, दूसरे पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *