Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सिमडेगा की डीसी कंचन सिंह ने मंगलवार को औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की. इस विशेष अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को सिमडेगा जिले के स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा विशेष रूप से उत्पादित जैविक आम्रपाली आम भेंट किए. भेंट किए गए आम्रपाली आम सिमडेगा की ग्रामीण महिलाओं (स्वयं सहायता समूहों) की कड़ी मेहनत और कृषि कौशल का प्रतीक हैं.
यह भी पढ़ें: हेमंत कैबिनेट की बैठक 15 जून को, लिए जा सकते हैं अहम फैसले

सीएम ने ग्रामीण महिलाओं के प्रयास की सराहना की
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की और स्थानीय उत्पादों को बाजार में बेहतर स्थान दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की तारीफ की.
यह भी पढ़ें: तीन करोड़ में झारखंड आंदोलन को खरीदने वाले, बीजेपी को न पढ़ाएं नैतिकता का पाठ : आदित्य साहू
