Bokaro: पिंड्राज़ोरा थाना क्षेत्र के पास स्थित मोदक पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह लगभग एक सड़क हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. बोकारो की ओर से आ रही कल्याणी बस (सं. WB-55B-6911) और विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट डिजायर (सं. JH-05DR-4505) के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया और अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे के बाद जांच में जुटी पुलिस
हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मची रही, लेकिन किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है. मौके पर पिंड्राज़ोरा पुलिस पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा. पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. आवश्यकता होने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इलाके में जाम और जोखिम से बचने के लिए राहगीरों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

ALSO READ: जामताड़ा: रसोईया-संयोजिकाओं ने 8 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय पर दिया धरना
