अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Seraikela: अपर उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां जयबर्धन कुमार द्वारा आज ईचागढ़ अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर अंचल में संचालित विभिन्न राजस्व एवं भूमि...

Ichagarh Circle Office
कार्य की समीक्षा करते अपर अपर उपायुक्त

 Seraikela: अपर उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां जयबर्धन कुमार द्वारा आज ईचागढ़ अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर अंचल में संचालित विभिन्न राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान अंचल के सभी संबंधित कर्मियों के साथ बैठक कर लगान वसूली, पंजी-2 के संधारण एवं सुधार तथा अर्जित भूमि से संबंधित नामांतरण मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई.

कर्मियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश

समीक्षा के क्रम में उपयुक्त कार्यों की प्रगति अपेक्षित स्तर के अनुरूप नहीं पाए जाने पर अपर उपायुक्त ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि अभिलेखों से संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी.

अपर उपायुक्त ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि लगान वसूली में प्रगति लाते हुए पंजी-2 के संधारण एवं सुधार कार्य तथा अर्जित भूमि से संबंधित लंबित नामांतरण मामलों के निष्पादन में विशेष अभियान चलाकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें. उन्होंने उक्त तीनों बिंदुओं पर 15 दिनों के भीतर उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए निर्धारित अवधि के उपरांत की गई कार्रवाई का अनुपालन प्रतिवेदन (Compliance Report) उपलब्ध कराने को कहा.

आम नागरिकों से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश

समीक्षा के दौरान अपर उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व एवं भूमि अभिलेखों से संबंधित कार्यों में शत-प्रतिशत पारदर्शिता, समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा लंबित मामलों के निष्पादन हेतु विशेष प्रयास किए जाएं. साथ ही अभिलेखों के अद्यतनकरण, राजस्व संग्रहण में वृद्धि एवं भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया.

अपर उपायुक्त ने कहा कि नियमित समीक्षा एवं सतत अनुश्रवण के माध्यम से राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: रसोईया-संयोजिकाओं ने 8 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय पर दिया धरना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *