Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 27 मई (बुधवार) को कैबिनेट बैठक होगी. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली यह उच्चस्तरीय बैठक शाम 04:00 बजे से प्रोजेक्ट भवन (झारखंड मंत्रालय) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा आधिकारिक तौर पर इसकी सूचना जारी कर दी गई है.

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राज्य के विकास, जनहित की योजनाओं और कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.
