Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: 600 मीटर PCC सड़क – RCC नाली निर्माण को मिली मंजूरी, स्थानीय लोगों में खुशी

Chaibasa: चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लोकनाथ नगर की वर्षों पुरानी सड़क एवं जलनिकासी की समस्या के समाधान की दिशा में एक...

600 मीटर पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण को मिली मंजूरी

Chaibasa: चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लोकनाथ नगर की वर्षों पुरानी सड़क एवं जलनिकासी की समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है. विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा पर लगभग 600 मीटर लंबी पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में सोमवार को संबंधित विभाग के अभियंताओं द्वारा स्थल का निरीक्षण एवं मापी कार्य किया गया. यह पहल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी.

समस्या का स्थायी समाधान

स्थल निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह की मौजूदगी में एनआरईपी के कनिष्ठ अभियंता अंकित कुमार ने डीपीआर तैयार करने हेतु आवश्यक मापी की. प्रस्तावित योजना के तहत एनएच-75 स्थित डॉ. अली की जमीन के समीप से समरेश सिंह के घर होते हुए फनी दास के घर तक लगभग 600 मीटर पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से सड़क जर्जर होने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण बरसात के दिनों में आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्र में जलजमाव की समस्या दूर होगी तथा लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी. इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक सुखराम उरांव एवं विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. लोगों ने उम्मीद जताई कि डीपीआर तैयार होने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा, जिससे वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा.

AlsoRead:NEWSWAVE SPECIAL : हर महीने औसतन दो से चार राज्य सेवा के अफसरों पर गिरती है गाज, पिछले 14 साल में 88 अफसर हो चुके हैं निलंबित, सबसे अधिक CO-BDO

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *