चाईबासा: साइकिल बैग छिनतई कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने साइकिल के बैग से मोबाइल और अन्य सामान छिनतई मामले का खुलासा करते...

Chaibasa
साइकिल बैग छिनतई कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने साइकिल के बैग से मोबाइल और अन्य सामान छिनतई मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से छिनतई किया गया सैमसंग कंपनी का टैबलेट और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है.

बोदरा चौक के पास हुई थी छिनतई

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को टिकुलालकांड निवासी ललिता नायक ने मुफ्फसिल थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि बोदरा चौक के समीप साइकिल के बैग से सामान छीन लिया गया था.इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 96/2026 के तहत धारा 304 बीएनएस 2023 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

तकनीकी साक्ष्य के आधार पर हुई गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर न्यू बस्ती निमडीह निवासी रवि कुमार साव (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया.पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पीड़िता का सैमसंग टैबलेट बरामद किया.

दूसरे आरोपी के पास से मिला मोबाइल

रवि कुमार साव की निशानदेही पर पुलिस ने दानु करवा (22 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया. उसके पास से छिनतई किया गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है.

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी रवि कुमार साव के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापामारी दल में सदर चाईबासा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना के पुलिस पदाधिकारी और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपराध से संबंधित सूचना तत्काल नजदीकी थाना, डायल-112 या पुलिस कंट्रोल रूम को दें. पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

ALSO READ:सरायकेला: मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत 5 लाभुकों के बीच सूकर का वितरण, पशुपालकों के सशक्तिकरण पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *