Chaibasa : शहर के महेंद्र सिंह पेट्रोल पंप के सामने शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में शीतला मंदिर निवासी व्यवसायी सुबोध पोद्दार घायल हो गए. पोद्दार अपनी बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे. तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर एक टोटो खड़ी थी. इसी कारण सुबोध पोद्दार को पीछे से आ रहे ट्रक का सही अनुमान नहीं हो सका और यह दुर्घटना हो गई.
ट्रक की रफ्तार कम होने से टला हादसा
गनीमत रही कि ट्रक की रफ्तार काफी कम थी. जिससे सुबोध पोद्दार को हल्की चोट आई और एक बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से वाहनों, विशेषकर टोटो के खड़े रहने पर चिंता जताते हुए प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और सड़क किनारे अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की मांग की है. जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
