Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : नयागांव शिव मंदिर वार्षिक उत्सव में शामिल हुए पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Chaibasa : मझगांव प्रखंड के नयागांव स्थित शिव मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं कलश स्थापना कार्यक्रम श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के...

Shiva Temple Annual Festival

Chaibasa : मझगांव प्रखंड के नयागांव स्थित शिव मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं कलश स्थापना कार्यक्रम श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं BJP झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई मुख्य रूप से शामिल हुए. उन्होंने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. वार्षिक उत्सव के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा में शामिल हुईं. वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ कलश स्थापना एवं पूजा-अर्चना संपन्न हुई. पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा.

समाज को एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य

इस अवसर पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से समाज में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान शिव की कृपा क्षेत्र के सभी लोगों पर बनी रहे और पूरा क्षेत्र विकास एवं खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़े. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया. मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा. आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं. इस मौके पर BJP नेता अनिल बिरुली, महेंद्र प्रसाद गोप, मंडल अध्यक्ष पीतांबर राउत, सुजीत बेहरा, युवा नेता संजीव प्रधान, सुदाम चरण बेहरा, अंकित प्रधान, सुदाम बेहरा, रविंद्र बारिक, विकास बारिक, गणेश, राजेश, जगदीश, सूरज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की.

Also Read : लोहरदगा में जंगली हाथी की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *