चाईबासा: तांतनगर खेड़ियाटांगर गांव में एक हैवान बाप ने अपनी 6 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर कर दी हत्या

Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी अंतर्गत खेड़ियाटांगर गांव में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने...

File photo
सांकेतिक तस्वीर

Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी अंतर्गत खेड़ियाटांगर गांव में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक हैवान बाप ने अपनी छह वर्षीय बेटी सोनिया पुरती की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.

सो रही बेटी पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, शनिवार को रात करीब आठ बजे खेड़ियाटांगर निवासी लालसिंह पुरती ने घर में सो रही अपनी सबसे छोटी बेटी सोनिया पर अचानक डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले से बच्ची लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

अस्पताल में मृत घोषित

घटना के बाद परिजन तुरंत बच्ची को सदर अस्पताल चाईबासा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. लालसिंह के पांच बच्चे हैं, जिनमें सोनिया सबसे छोटी थी.

बीमार था आरोपी, ग्रामीणों ने बांधा पेड़ से

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी लालसिंह पिछले तीन-चार दिनों से बीमार था और समय पर दवा नहीं ले रहा था. बेटी और पत्नी पर हमला करने के बाद उसने डंडा लेकर गांव के अन्य लोगों को भी दौड़ाना शुरू कर दिया. उसके हिंसक व्यवहार को देखते हुए ग्रामीणों ने साहस दिखाया और उसे काबू कर एक पेड़ से बांध दिया.

पुलिस ने लिया हिरासत में

सूचना मिलते ही तांतनगर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी लालसिंह पूर्ति को हिरासत में ले लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: हिरणी जलप्रपात में झामुमो की बैठक, बीएलए-2 सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण व बूथ कमिटी गठन पर हुई चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *