चाईबासा : गुजरात में फंसे चार प्रवासी मजदूरों की सकुशल घर वापसी सुनिश्चित

Chaibasa : 17 जुलाई गुजरात के राजकोट में आर्थिक तंगी और विषम परिस्थितियों में फंसे पश्चिमी सिंहभूम जिले के चार प्रवासी मजदूरों...

ये चारों फंसे मजदूर
ये चारों फंसे मजदूर

Chaibasa : 17 जुलाई गुजरात के राजकोट में आर्थिक तंगी और विषम परिस्थितियों में फंसे पश्चिमी सिंहभूम जिले के चार प्रवासी मजदूरों को राहत मिली है. चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और समाजसेवी विनोद भागेरिया की त्वरित पहल और सहयोग से सभी मजदूर सुरक्षित अपने घर लौट रहे हैं.

सोशल मीडिया की पहल रंग लाई

जानकारी के अनुसार, चारों मजदूर राजकोट में फंस गए थे और उनके पास भोजन तथा घर लौटने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे. सोशल मीडिया के माध्यम से मामला सामने आने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मजदूरों से संपर्क किया और उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था सुनिश्चित की. इसके बाद समाजसेवी विनोद भागेरिया ने भी यात्रा, भोजन और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया. दोनों की पहल से मजदूरों के लिए ट्रेन टिकट की व्यवस्था की गई, जिससे वे सुरक्षित चक्रधरपुर के लिए रवाना हो सके. मजदूरों ने सहायता के लिए सन्नी उरांव और विनोद भागेरिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली मदद से उन्हें बड़ी राहत मिली और वे सकुशल अपने परिवार के पास लौट रहे हैं.

सन्नी उरांव ने कहा

इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है और इसे संकट की घड़ी में सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है. सन्नी उरांव ने कहा, “प्रवासी मजदूर हमारे अपने लोग हैं. किसी भी राज्य में यदि वे किसी संकट में फंसते हैं, तो उनकी सहायता करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. जैसे ही हमें जानकारी मिली, हमने तत्काल उनसे संपर्क कर हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया. आगे भी चक्रधरपुर या पश्चिमी सिंहभूम का कोई भी व्यक्ति कहीं भी परेशानी में होगा, तो हम उसकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे.

Also Read : कोर्ट से डिग्री मिलने के बाद भी जमीन पर कब्जे की कोशिश, झंडा गाड़कर सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप, पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *