कोडरमा: किसानो ने सहकारिता के सिद्धांतों को अपनाने का लिया संकल्प

Koderma: सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार चन्दवारा पश्चिमी पैक्स में सहकारिता सप्ताह मनाया गया. इस दौरान प्रखंड स्तर पर सहकारिता के प्रति लोगों...

kodrema chandanvara

Koderma: सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार चन्दवारा पश्चिमी पैक्स में सहकारिता सप्ताह मनाया गया. इस दौरान प्रखंड स्तर पर सहकारिता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों ने लोगों को सहकारिता जागरूकता अभियान के तहत पैक्स की सदस्यता बढ़ाने, सहकारी समितियों की गतिविधियों की जानकारी देने तथा ग्रामीणों को सहकारिता से जोड़ने पर विशेष जोर दिया. सहकारिता सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में किसानों को सहकारिता शपथ दिलाई गई.

संकल्प दिलाया गया

शपथ के माध्यम से सहकारिता के सिद्धांतों एवं मूल्यों का पालन करने, आपसी सहयोग, लोकतांत्रिक भागीदारी, पारदर्शिता, ईमानदारी, जवाबदेही और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया. साथ ही ग्रामीण, जनजातीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण, डिजिटल सहकारिता को बढ़ावा, महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. जागरूकता अभियान के तहत अधिक से अधिक किसानों  को सहकारिता आंदोलन से जोड़ने पर जोर दिया गया. मौके पर पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, बीसीओ संजय कुमार, राजा यादव, आकाश रजक, भोला साव, मुन्ना मोदी, कुंदन कुमार, मीना देवी, भीमलाल एवं कृष्ण कुमार उपस्थित थे.

AlsoRead:रांची: दुकानदारों को धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, दो चाकूनुमा ब्लेड बरामद

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *